HimachalPradesh

पैरा एथलीट वीरेंद्र 100 किलोमीटर पैदल यात्रा पर पहुंचे नाहन

नाहन, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । पर्यावरण सरंक्षण, नशे के खिलाफ जागरूकता तथा नारी व सैनिक सम्मान के लिए पूर्व सैनिक संगठन हिमाचल प्रदेश की सिरमौर इकाई ने एक मैराथॉन जागरूकता का आयोजन किया। इसमें जिला के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने शनिवार काे हरिपुरधार से 100 किलोमीटर की दौड़ आरम्भ की। आज वो इस मैराथॉन में नाहन पहुंचे जहां पर उनका जगह जगह स्वागत किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के लोग भी इस लम्बी दौड़ में उनके साथ रहे। वीरेंद्र सिंह का नाहन पहुंचने पर लोगो व पूर्व सैनिक संगठन के लोगो ने स्वागत किया।

धावक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस लम्बी दौड़ का उदेशीय जहां पर्यावरण को हो रहे नुकसान से लोगो को इसके सरंक्षण का संदेश देना है वहीं नारी सम्मान व सैनिक सम्मान के लिए भी लोगो को जागरूक करना है। उधर पूर्व सैनिक संगठन के सेवा निवृत मेजर जर्नल अतुल कौशिक ने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन पर्यावरण सरंक्षण,नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करने व नारी, सैनिक सम्मान हेतु इस तरह के आयोजन कर रहा है ताकि आमजन तक यह संदेश जाए।

धावक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह 100 किलोमीटर की दौड़ कई उदेशीय को लेकर लगाई गयी है ताकि पर्यावरण बचाया जा सके। युवाओं को नशे से हटाकर उन्हें खेलों से जोड़ा जाये और नारी सम्मान के लिए लोगो को प्रेरित किया जाये। इसके साथ ही सैनिक जो सरहद पर खड़े हैं उनका सम्मान भी एक अनिवार्य कार्य है। इन सब विषयों को लेकर यह मैराथॉन आयोजित की गयी है।

अतुल कौशिक ने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन समाज के ज्वलंत विषयों को लेकर जागरूकता कार्य कर रहा है ताकि आमजन इन से रूबरू हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top