Bihar

रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी को लेकर पास्बान ए मिल्लत संगठन के बैनर तले किया गया विरोध प्रदर्शन

रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी को लेकर पास्बान ए मिल्लत संगठन के बैनर तले किया गया विरोध प्रदर्शन

किशनगंज,01सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के ठाकुरगंज में रविवार को पास्बान ए मिल्लत संगठन के बैनर तले एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नासिक जिले में रामगिरी महाराज द्वारा दिए गए एक बयान के विरोध में प्रदर्शन करना था। रामगिरी महाराज ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और उनकी पत्नी हजरत आयशा के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

घटना के विरोध में पूरे भारत में आक्रोश का माहौल बन गया है और कई स्थानों पर रामगिरी महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठाकुरगंज में हजारों लोगों ने पेट्रोल पंप चौक से गांधी मैदान तक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रैली में मौलाना अयूब मजहर, मौलाना अब्दुर शकूर, एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष रहीमुद्दीन सहित अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया और रामगिरी महाराज के कृत्य को भारतीय कानून के खिलाफ बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि रामगिरी महाराज ने न केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि देश की सांप्रदायिक सौहार्द्रता को भी खतरे में डाला है। प्रदर्शन के बाद, रैली में शामिल प्रमुख लोग ने आदर्श थाना ठाकुरगंज पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, जिसमें रामगिरी महाराज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top