Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बिंदु जुनेजा ने दी ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बिंदु जुनेजा ने दी ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति

भोपाल. 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । देश की राजधानी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित चार दिवसीय ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ के दूसरे दिन शानिवार की शाम सांस्कृतिक संध्या में आ बिंदु जुनेजा और उनकी शिष्या कल्याणी फागरे ने ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति मंगलाचरण से आरंभ हुई जिसमे देवी के नौ रूपों का चित्रण किया गया, मंगलाचरण की समाप्ति गंधर्व-गीत से हुई।

इसके पश्चात नर्मदा स्तुति और राग शंकराभरणम् पल्लवी की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ। मध्यप्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित हो रहे ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम हो रहा है।

बिन्दु जुनेजा ओडिसी की विख्यात नृत्यांगना हैं। उन्होंने गुरुमा माधवी मुदगल और गुरु केलुचरण महापात्र से ओडिसी की शिक्षा ली है। वे भोपाल में पर्ण नाम की एक अकादमी भी चलाती हैं, जिसमें वो बच्चों को ओडिसी नृत्य की शिक्षा देती हैं। इनके द्वारा देश के साथ-साथ, विदेशों में भी मंच प्रस्तुतियां दी जा चुकी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top