Uttar Pradesh

लक्ष्य से दोगुना सदस्यता कराकर यमुनापार का कीर्तिमान स्थापित करें : जय सिंह पटेल

सदस्यता अभियान कार्यशाला
सदस्यता अभियान कार्यशाला

-भाजपा यमुनापार के चारों विधानसभाओं में सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

प्रयागराज, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनपद में शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई और रणनीति बनाते हुए सदस्यता अभियान के बिन्दुओं को बताया गया। यमुनापार के विधानसभा बारा सदस्यता अभियान टीम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने जारी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा की सदस्यता अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बारा विधानसभा के लक्ष्य से दोगुना सदस्यता कराकर कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सभी को जुड़ना और जोड़ना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आपने सदैव अपने अथक परिश्रम से सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया है। इस बार भी निःसंदेह आप सभी लक्ष्य के आगे जाएंगे। संचालन जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड ने किया। बैठक में जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, शंकरलाल पांडेय आदि के साथ मंडल संयोजक आदि उपस्थित रहकर सभी ने अपने सुझाव रखे।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार के 1433 बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आज हुई। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व सदस्यता अभियान के संयोजक जय सिंह पटेल के नेतृत्व में सभी बूथों पर वक्ताओं ने बूथ समितियों संग बैठक कर सभी बूथों की कार्यशाला की और सदस्यता अभियान पर प्रशिक्षित किया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने वर्चुअल बैठक करके सदस्यता अभियान में प्रयागराज के यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के साथ यमुनापार जिला संयोजक जय सिंह पटेल सहित तीनों संगठनात्मक जिलों के संयोजकों संग जिला पदाधिकारियों को अभियान की सफलता पर मार्गदर्शन दिया।

दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि वहीं, अभियान के काशी क्षेत्र संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री यमुनापार जिला प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा अभियान में किसी की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान में काशी क्षेत्र को प्रथम पायदान पर पहुंचाने हेतु स्वयं अपनी योजना रचना तैयार कर संगठन के निर्देशों को पूरा करते हुए गति देना है।

-समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़े कार्यकर्ता : राजेंद्र मिश्रा

इसी प्रकार, भाजपा की बूथ स्तरीय सदस्यता प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर आयोजित की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अभियान से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है और हर कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने अपने स्तर से इस महा अभियान को सफल बनाने में लग जाए।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि विभिन्न बूथों पर कार्यशाला को सम्बोधित करने पहुंचे महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सिद्धार्थ नाथ सिंह, केशरी देवी पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं और इसके लिए कार्यकर्ता को लोगों के बीच जाना होगा।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top