Haryana

सोनीपत: जैन गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने मचाई धूम

31 Snp-1     सोनीपत: जैन गर्ल्स कॉलेज विजेताओं के साथ         डायरेक्टर भूषण भटिया प्राचार्य डा. मनोज

सोनीपत, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । जैन गर्ल्स कॉलेज में बी.ए प्रथम वर्ष, बीकॉम प्रथम

वर्ष, बी.एससी और एम.ए प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी में खूब धूम मचाई

मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिशा जैन, संस्था के अध्यक्ष आनंद जैन,

कॉलेज डायरेक्टर भूषण भाटिया, और कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित

कर किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने सभी अतिथियों

का पुष्प पुंज देकर स्वागत किया। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य और संगीत गायन किया, जिससे

पूरे माहौल में उत्साह भर गया। विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन

कर इस उत्सव को और भी रोमांचक बना दिया। फ्रेशर पार्टी में कला संकाय से नैंसी, वाणिज्य

संकाय से अंजलि, और विज्ञान संकाय से शिफाली को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा, स्नेहा

कुमारी को मिस ब्यूटी, स्वीटी कुमारी को मिस पर्सनालिटी, और राशी कुमारी को मिस एवरग्रीन

के खिताब से नवाजा गया।

समापन पर सभी छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। अपने संबोधन

में कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि बेटियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व

है और उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top