Bihar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का जगह जगह किया गया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

पूर्वी चंपारण,31अगस्त (Udaipur Kiran) ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिहार सरकार डा.दिलीप जायसवाल का शनिवार को बेतिया जाने के क्रम में छपवा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल माला एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत किया।

मौके पर मुख्यरूप से बेतिया सांसद डाॅ.संजय जायसवाल,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी,पूर्व विधायक राजेश सिंह,पूर्व विधान पार्षद बब्लु गुप्ता,रामगोपाल खंडेलवाल, प्रदीप सर्राफ,विकास शर्मा,अंकुर चौधरी,मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा,रवि पासवान,मुरारी पाण्डेय,अशोक झा,तप्पु झा,जितेंद्र सिंह,अशोक सोनी एवं सुबोध चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके पूर्व बंजरिया प्रखंड के शंकर ढाबा पर भी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का मंगलाचरण फूलमाला व अंगवस्त्र से स्वागत किया। मौके प्रखंड अध्यक्ष दीपू चौरसिया,महामंत्री राजीव रंजन, प्रमोद शंकर सिंह,दीपक सिंह,अवध पटेल,नंदकिशोर पंडित,अखिलेश गुप्ता,पूर्व विधान पार्षद बब्लू गुप्ता,शंकर सर्राफ,जय सिंह सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top