HEADLINES

तबाह और बर्बाद होते झारखंड को बचाना है : शिवराज

प्रदेश भाजपा   प्रवासी कार्यकर्ता बैठक  में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान, असम के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेत
प्रदेश भाजपा   प्रवासी कार्यकर्ता बैठक  में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान बाेलते हुए

प्रदेश भाजपा की प्रवासी कार्यकर्ता बैठक

रांची, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज झारखंड झामुमो के नेतृत्व में इंडी ठगबंधन की सरकार से तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। हमें तबाह बर्बाद झारखंड को बचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में आज एकतरफ केवल लूट भ्रष्टाचार है दूसरी ओर बांग्लादेशी घुसपैठियों का उत्पात है। पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखंड ने नोटों का पहाड़ देखा, लूटते जल जंगल जमीन को देखा और सरकार की वादा खिलाफी देखी।

शिवराज शुक्रवार काे प्रदेश भाजपा की रांची स्थित काव्स रेस्टुरेंट में प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में बाेल रहे थे। उन्होंने पार्टी के प्रमंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं पांच राज्यों से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का जमाई टोला बड़े पैमाने पर खड़ा हो रहा। साथ ही कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री आज आदिवासियों की अस्मिता पहचान के साथ खिलवाड़ कर रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रवासी कार्यकर्ता कैटलिस्ट की तरह कार्य करें।

जबतक झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ नहीं लेगा हम चैन से नहीं बैठेंगे : हिमंता

असम के मुख्यमंत्री एवं विधान सभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार यह जनता की मांग है। जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता संकल्प लें कि हम सभी झारखंड में भाजपा सरकार बनाकर ही चैन की सांस लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा।

सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने नाै सीट पर एनडीए गठबंधन को जीत दिलाई। हमें 84लाख वोट जनता ने दिए जबकि इंडी गठबंधन हमसे काफी पीछे है। वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने 400 वादे किए थे, जिसमें 4 वादे भी ईमानदारी से पूरे नहीं किए। आज प्रदेश का युवा निराश है, किसान हताश है, महिलाएं भयभीत हैं और हेमंत सरकार फिर से नए नए सगूफे छोड़कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आएगी और सरकार बनते ही धरातल पर उतारा जाएगा।

हर हाल में झारखंड में कमल खिला कर दम लेंगे : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है। इसलिए हमें राज्य में कमल खिलाकर ही चैन लेना है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करने में अपना बड़ा योगदान दें।

हेमंत सरकार को हटाने के लिए जनता तैयार : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक में शामिल सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सबके प्रयास और परिश्रम से झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव के बाद भी और चुनाव के पहले केवल झूठ बोलती रही। आज अपनी कुर्सी के लिए यह सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही। दलाल बिचौलिए सरकार चला रहे। प्रशासनिक व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पुलिसकर्मी केवल लूट, भ्रष्टाचार और जासूसी में लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर हर दरवाजे पर जाएं। साथ ही भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाएं।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर मंडल, जिला के आवश्यक सांगठनिक कार्यों को शीघ्र पूरा करें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत वरुण साहू, सुमित शरण, धीरज महतो, विवेकानंद सिंह, अमित तिवारी, लक्ष्मण बड़ाइक, मनीर उरांव और सुधांशु ओझा ने किया।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, मनोज सिंह उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, रविकांत मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह और मुनेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top