Uttar Pradesh

आरपीआई ने महिला एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी भंग की

लखनऊ, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) उत्तर प्रदेश ने महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नए लक्ष्यों के साथ नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा।

आरपीआई (अठावले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसलिए ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर हटाने का काम किया जा रहा है, जिनकी पार्टी को बढ़ाने में सक्रियता नहीं है। इसलिए महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी को भंग कर पुनर्गठन किया जाएगा।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई में तेज़ी से पूरे प्रदेश से लोग जोड़ रहे हैं। पिछले एक महीनों में सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिला मोर्चा में ऐसी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो सड़क पर उतरकर महिला अधिकारों की आवाज़ को बुलंद कर सके। आरपीआई उत्तर प्रदेश में नई दिशा-दशा के साथ आगे बढ़ रही है।

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top