Madhya Pradesh

खंडवाः संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक

खंडवाः संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक
खंडवाः संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक
खंडवाः संभागायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक

इंदौर, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । संभागायुक्त दीपक सिंह ने गुरुवार को इंदौर संभाग के खण्डवा में नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संभागायुक्त ने ओ.पी.डी. कक्ष, सी.सी.टीवी. कैमरे से निगरानी कक्ष, दवाई स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उसके द्वारा मॉनिटरिंग के संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की भी जानकारी ली।

संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में जिला चिकित्सा अधिकारियों एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं चिकित्सक शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरी है। जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी चिकित्सक आई कार्ड पहनकर आयें। अस्पताल में अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

संभागायुक्त ने किए दादाजी धुनिवाले के दर्शन

संभागायुक्त दीपक सिंह ने खंडवा में दादाजी धुनिवाले के दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजन-अर्चन किया। इस दौरान कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।

संभागायुक्त ने राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

संभागायुक्त दीपक सिंह ने गुरुवार को खण्डवा में विभिन्न राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व और तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान के तहत पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता से उन्हें निराकृत करें।

उन्होंने इस दौरान नामांतरण,बँटवारा व विवादित प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भूअर्जन के निराकृत एवं पेंडिंग प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने मुआवजा प्रकरणों का निराकरण भी करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने राजस्व न्यायालयों में रिकॉर्ड रूम की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम को और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित बनाया जाए।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top