Chhattisgarh

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी।

धमतरी, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। भिलाई-दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए लाठीचार्ज और 150 से अधिक कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने 29 अगस्त को जमकर नारेबाजी कर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने बताया कि, तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भिलाई-तीन निवास से राजनीतिक कार्यक्रम के लिए निकल रहे थे, तभी बजरंग दल के लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इसके विरोध में वहां के कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण ढंग से थाना घेराव किए। जवाब में पुलिस प्रशासन ने दमनात्मक कार्यवाही करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिए और कांग्रेस के 150 से अधिक कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज कर दिया। इसके विरोध में पीसीसी के आवाह्न पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर, आकाश गोलछा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेसियों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में बड़ी चुक हुई है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी घनश्याम साहू, अंबिका सिन्हा, एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवांगन, राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, राजेश पांडे,योगेश शर्मा, तिलक सोनकर, विक्रांत शर्मा,प्रवीण नामदेव, दुष्यंत घोरपड़े, आशुतोष खरे, राकेश मौर्या, संजू साहू, सूरज पासवान, पवन यादव, जय श्रीवास्तव, नोमेश सिन्हा, वतंजली गोस्वामी, रूद्रा साहू, विप्लव राव, तेज प्रताप साहू, सुदीप सिन्हा,वसीम खिलची, शेख सोहेल सहित कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top