Uttar Pradesh

हमारा लक्ष्य भारत को अखंड राष्ट्र बनाना है : राजेंद्र मिश्रा

भाजपा की बैठक

प्रयागराज, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा कीडगंज मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला कीडगंज स्थित एक विद्यालय में गुरुवार काे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को अखंड राष्ट्र बनाना है। महानगर में 5 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा जो बूथ स्तर तक चलेगा। इसके पूर्व 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला होगी।

उन्होंने कहा कि हमें घर-घर जाकर सदस्य बनाना है और लक्ष्य साधना है। सदस्यता अभियान का हमें सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित करना है। कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास हो रहा है और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं सरकार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से भारत की मजबूती और भारतीय संस्कृति का संरक्षण है। भारतीय जनता पार्टी समाज को समरसता में बांध रही है और कांग्रेस, सपा समाज को जातिगत के नाम से तोड़ रही है। ऐसे में हमे भाजपा को और मजबूत कर भारत को और ताकतवर बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है भारत को अखंड राष्ट्र बनाने का और इस लक्ष्य को हमें प्राप्त करने के लिए भाजपा को फिर से एक बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि 31 अगस्त को महानगर के सभी 1216 बूथों पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा व संचालन राहुल भारद्वाज ने किया। बैठक में प्रमोद मोदी, राघवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रण विजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, अजय शर्मा, आभा द्विवेदी, मीनू पांडे, प्रमोद पांडे, लाल साहब, कार्तिकेय, राम सिंह, प्रमोद पांडे, जयप्रकाश, सनी सोनकर, पवन दुबे, सर्वेश पांडे आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top