Delhi

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपित को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब ढाई साल बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित की पहचान मोहम्मद जुमरात (39) के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

केस दर्ज होने के बाद जब इसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपित को दिल्ली के किराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपित जम्मू भाग गया था। वहां छिपकर आरोपित ने काफी समय तक मजदूरी की। अब वह दिल्ली आ गया था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि जुमरात के फरार होने के बाद टीम पिछले काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच टीम को सूचना मिली कि आरोपित किराड़ी इलाके में रह रहा है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस ने किराड़ी में छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top