Haryana

फरीदाबाद : सीवर लाइन में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

फरीदाबाद, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र एरिया के सैनिक कॉलोनी में सीवर लाइन के मेनहॉल में बुधवार की रात एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक 46 वर्षीय शशिकांत झा इसी कॉलोनी में रहने वाले थे। बीते शनिवार को घर से बिना बताए निकले थे। इस दौरान परिवार वालों ने पुलिस कोई सूचना नहीं दी। बुधवार की देर शाम जब नगर निगम की टीम मशीन लेकर मेनहॉल की सफाई करने पहुंची तो सीवर लाइन में एक शव पड़ा देखा।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों की सहायता से शव को मेनहॉल से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से इसकी पहचान करवाई तो 46 साल के शशिकांत झा के तौर पर हुई। शशिकांत इसी कॉलोनी में वह अपनी पत्नी, दो बेटे वह एक बेटी के साथ यहां रहते थे। शशिकांत एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बताया जाता है कि वह बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने के आदि भी थे।

शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए निकले थे, परिवार ने अपने स्तर पर उनकी बहुत तलाश की और इसकी कोई सूचना भी पुलिस को नहीं दी थी। पांच दिन बाद देर शाम शशिकांत झा का शव सीवर के मेनहॉल में मिला। पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top