Jharkhand

सांप काटने से किशोरी की मौत

deadbody

लोहरदगा 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । जहरीले सांप के काटने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत बुधवार को परिजनों को सौपा दिया।

सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरपा निवासी कैला उरांव की पुत्री सीमा उरांव ( 16 ) सर्पदंश का शिकार हुईए जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मंगलवार रात में सीमा उरांव अपने बिछावन पर सो रही थी। तभी जहरीला सांप ने काट लियाए जिसे सोने के क्रम में किशोरी को लगा कोई कीटाणु काटा है। उसके बाद लड़की किसी को कुछ नहीं बताई और सो गई। परिजन को उस समय बताई जब आधी रात्रि को किशोरी को चक्कर आने लगा तब परिजन को सर्पदंश मामले की जानकारी हुई। रात होने के कारण अस्पताल ले जाने का व्यवस्था करते लड़की की मौत हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top