CRIME

माफिया रमेश सिंह काका के पुत्र की अवैध संपत्ति कुर्क

मआफिया की संपत्ति कुर्क

मऊ, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । थाना सरायलखंसी पुलिस व राजस्व टीम ने बुधवार काे माफिया रमेश सिंह काका के पुत्र सुधीर सिंह की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है। संपत्ति की अनुमानित लागत 70 लाख सात हजार रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, शासन स्तर पर चिन्हित माफिया रमेश सिंह काका के पुत्र सुधीर सिंह ने 2018 में कॉल बाज बहादुर परगना निजामाबाद तहसील सदर जनपद आजमगढ़ में अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई अचल संपत्ति अपनी बहन सुधा सिंह के नाम से खरीदी थी। वह संपत्ति केवल अवैध संपत्ति छिपाने की नीयत से बैनामा किया गया था। अभियुक्त की बहन स्थानांतरित भूमि की केवल दृश्य महान भू स्वामिनी थी, जबकि भूमिका वास्तविक स्वामी गैंग लीडर अभियुक्त सुधीर सिंह ही था।

सुधीर सिंह एवं उसकी बहन के पास आय का कोई ऐसा वैध स्रोत नहीं है, जिससे उस भूखंड को क्रय कर सके। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मऊ ने 13 अगस्त 2024 को अवैध भूखंड को पूर्ण करने की संस्तुति दे दी। 21 अगस्त 2024 को धारा 14 (1) के गैंगस्टर एक्ट के तहत उक्त अवैध भूखंड को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया, जिसे बुधवार को थाना सरायलखंसी पुलिस ने कुर्क कर दिया।

(Udaipur Kiran) / वेद नारायण मिश्र

Most Popular

To Top