Haryana

हिसार : नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहन सकेंगे ऑन ड्यूटी जींस

निगम आयुक्त डॉ. वैशाली  शर्मा
ड्रैस बारे जारी उनके आदेश की प्रति।

निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा

ने जारी किए आदेश

हिसार, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिसार

नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों

के ऑन ड्यूटी जींस पहनने पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि नगर

निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान जींस के बजाय फॉर्मल ड्रेस में आना

होगा। इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली ने

बुधवार को ये आदेश जारी किए। उनके आदेशों के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश

की प्रति भेज दी गई। डॉ. वैशाली शर्मा ने एक दिन पूर्व ही हिसार में निगम आयुक्त का

कार्यभार संभाला है। आदेश के पीछे डॉक्टर वैशाली ने कहा कि यहां कर्मचारी जींस-चप्पल

पहनकर ऑफिस आ रहे थे, इस वजह से ये आदेश जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब वे जब मैं

नगर निगम कार्यालय आई तो देखा कि कुछ कर्मचारी चप्पल और जींस में कार्यालय आए थे तो

ये अच्छा नहीं लगा। जब हम ऑफिस में आते हैं तो अच्छे से आना चाहिए। प्रॉपर शूज पैंट-शर्ट

होने चाहिए। उन्होंने हिसार नगर निगम में ही इस तरह की बात नोटिस की। इससे पहले और

जगह भी उन्होंने ड्यूटी दी है मगर ऐसा नहीं देखने को मिला। अगर हम बाकि लोगों की तरह

ही ऑफिस में आएंगे तो लोगों व कर्मचारियों में क्या फर्क रह जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top