Uttrakhand

राज्य गौ सेवा आयोग ने किया गौ सेवकों का सम्मान

गौ सेवकों का सम्मान

हरिद्वार, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल ने मंगलवार को आर्यावर्त गौ रक्षा शाला ट्रस्ट के तत्वाधान में लंबे समय से गौ सेवा कर रहे 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गौ सेवकों का प्रमाण पत्र और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि आर्यावर्त गौ रक्षा शाला ट्रस्ट पिछले लंबे समय से बेहद सराहनीय कार्य कर रही है। ट्रस्ट के संचालक और अध्यक्ष बलराम कश्यप अपने निजी जीवन के सुख और विलासिता को त्याग कर यहां गौ सेवा में एक बड़ी मिसाल कायम कर रहे हैं, जिनसे सभी गोसेवकों को एक बड़ी सीख मिलती है।

इस दौरान बलराम कश्यप ने बताया कि गौ सेवा ही मेरा सबसे पहला धर्म हैं और गौ सेवा करना ही मेरा पहला कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर अपने यहां नंदी रखते हैं तो उन्हें 80 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से सरकारी सहायता मिलती है। गौ सेवा के कार्य में लगे अर्जुन कश्यप ने लोगों से गोसेवा के कार्य में बढ़ चढ़कर शामिल होने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति अश्वनी शर्मा,मास्टर धर्मेन्द्र चौहान, अरुण कश्यप, विधिक सलाहकार मनोज कुमार, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप,एनएस नेगी, संदीप शर्मा,राजकुमार कश्यप ,अर्जुन कश्यप पवन भगवा सहित अन्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top