Uttrakhand

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष बने सुरेन्द्र सिंह रावत

हल्द्वानी, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी का सुरेन्द्र सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को हल्द्वानी बस अड्डे स्थित कार्यालय में हुए चुनाव पर्यवेक्षक पीसी बिष्ट, शंकर सिंह,राजेश कोहली की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। वार्षिक चुनाव में शाखा मंत्री पद पर अमित कुमार जंगवाल और कोषाध्यक्ष पद पर अनंत अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। शाखा उपाध्यक्ष प्रथम पद पर केएन तिवारी और उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर संजीव कुमार, संयुक्त मंन्त्री प्रथम पद पर कौशल जोशी व संयुक्त मन्त्री द्वितीय पद पर अवरार अहमद, संगठन मंत्री पद पर राजीव भट्ट, लेखा सप्रेक्षक गगन जोशी, क्षेत्रीय सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी,बीडी सागुडी,उमेश चन्द्र जोशी,तारा देवी चुने गए। भास्कर चन्द्र,चन्दन सिंह,मो.कासिफ,गोविन्द सिंह जंतवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top