Haryana

सिरसा: अर्जुन चौटाला ने जैन सभा पहुंच लिया जैन संतों का आशीर्वाद

जैन संतों से आर्शीवाद लेत

सिरसा, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । रानियां विधानसभा हलके के इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला मंगलवार काे रानियां की एस.एस जैन सभा में पहुंचे। उन्होंने जैन सभा में चातुर्मास हेतु विराजमान श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज, द्वीपेन्द्र मुनि व पुष्पेन्द्र मुनि जी महाराज से आशीर्वाद लिया। जैन संतों ने कहा कि जैन धर्म तो सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाता है।

आप हमेशा सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलें। इस दौरान उनके साथ अभय चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला ने जैन संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगरपालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, अधिवक्ता सैल से हरपाल सिंह रंधावा, रणजीत सिंह करीवाला, धर्मपाल विर्क, बब्बल विर्क, गुरविन्द्र सिंह संधू, जोन्टी कम्बोज, शशी वेदी, जैन सभा के सचिव सोमप्रकाश जैन, सुरेन्द्र जैन, चन्द्र जैन, साहिल जैन, सुरेन्द्र मोहन जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर / सुमन भारद्वाज शर्मा

Most Popular

To Top