HEADLINES

झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

भूकंप फाइल फाेटाे

रांची (झारखंड), 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गए। ये झटके संताल परगना वाले इलाकों पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान लोग सो रहे थे। इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं हुई। मंगलवार काे सुबह जब लोग जागे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर इससे संबंधित खबरें पोस्ट कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top