Uttrakhand

महंत कुंभभारती बने जूना अखाड़े के थानापति

महंत कुंभ भारती

हरिद्वार, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । महंत कुंभ भारती को जूना अखाड़े का थानापति नियुक्त किया गया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज ने अखाड़े के संतों की बैठक में महंत कुंभ भारती को थानापति नियुक्त किया। थानापति नियुक्त होने पर महंत कुंभ भारती ने अखाड़े के संतों के साथ माया देवी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि थानापति के रूप में महंत कुंभ भारती अखाड़े की पंरपरांओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि थानापति कुंभ भारती विद्वान संत हैं।

नवनियुक्त थानापति कुंभ भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। अखाड़े की परंपरांओं के अनुरूप उसका निष्ठपूर्वक पालन करेंगे तथा अखाड़े की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य होगा।

इस अवसर पर महंत उमाशंकर भारती, महंत महेश पुरी, महंत पूर्ण गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, थानापति महंत धीरेंद्र पुरी, थानापति भीष्म गिरी, थानापति आदित्य गिरी, थानापति महंत महाकाल गिरी, थानापति महंत ज्वाला गिरी, थानापति महंत महेंद्र भारती, थानापति महंत सहजानंद सरस्वती, थानापति महंत रतन गिरी, थानापति आकाश गिरी आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top