Bihar

बाढ़ विस्थापित के बीच बांटा गया सुखा राशन

राशन बांटते लोग

भागलपुर, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित टील्हा कोठी में रह रहे बाढ़ विस्थापित परिवार के बीच सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत और भारतीय मीडिया महासंघ के द्वारा सुखा राशन वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहे और राशन वितरण में सहयोग किया। बाढ़ विस्थापित लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों से अपना दुःख बयां करते हुए कहा कि हमेशा जंगली जीव जन्तुओं यथा सांप बिच्छू आदि का खतरा बना रहता है। अंधेरे में हमलोगों का बसेरा है। यहां तक कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्लास्टिक आदि टांकने नहीं देते। तत्काल संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति से संपर्क साधा लेकिन वे अपने आवास पर नहीं थे। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से निकलकर तमाम पदाधिकारियों ने सबौर थाना क्षेत्र की ओर कूच किया।

सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की उपस्थिति में सबौर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन के आस पास रह रहे बाढ़ विस्थापित लोगों को सुखा राशन वितरण किया गया। वहीं मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी ने कटाव निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से मुलाकात की और बाढ़ विस्थापित लोगों के सुविधा के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार समिति महासचिव सुमित कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल के साथ साथ संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह, शशि भूषण कुमार, कार्तिक कुमार, बंटी कुमार, रूपेश कुमार राज, राजू, दीपक कुमार तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top