Chhattisgarh

युवक कांग्रेसियाें ने किया जेल भराे आंदाेलन, पुलिस ने गिरफ्तार कर एक घंटे बाद किया रिहा

युवक कांग्रेसियाें का जेल भराे आंदाेलन।

महासमुंद/रायपुर, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । बलोदाबाजार हिंसा मामले में आज रविवार काे भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेसियों ने जेल भरो आंदोलन रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कांग्रेस भवन से निकल कर युवक कांग्रेसी सिटी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट को घेरकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया। हालांकि घंटे भर के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली में पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात थी।जिससे युवक कांग्रेसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बावजूद, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झुमा झटकी की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मिनी स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई जेल में घंटे भर रखा। सभी को बाद में बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया।

महासमुंद एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि कुल 28 युवक कांग्रेसियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में लाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। एक घंटे बाद सभी काे निशर्त रिहा कर दिया गया।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top