HEADLINES

हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के नामकुम में गांव वालों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

असम के मुख्यमंत्री  रांची में प्रधानमंत्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए
असम के मुख्यमंत्री एक कार्यकर्ता के घर  खाना खाते हुए

रांची में एक कार्यकर्ता के घर खाया खाना

रांची (झारखंड), 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के नामकुम प्रखंड के हुआंगहातू गांव के बूथ संख्या-261 पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 113वें संस्करण को सुना। उन्होंने एक पार्टी कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन भी किया।

कार्यक्रम के बाद सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि काम किया है। यदि उन्होंने वास्तव में काम किया है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या कम काम किया है। उनके झारखंड आने पर कांग्रेस-झामुमो के नेता उंगली उठाते हैं। ऐसे लोगों को इस बात का जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस नेता मीर साहब क्यों बार-बार झारखंड आते हैं, उन्हें झारखंड नहीं आना चाहिए।

सरमा ने दावा किया है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाएं भूमि हड़पने और असमिया लोगों की पहचान को खतरे में डालने के बड़े इरादे से की जा रही हैं। उन्होंने अपराधों के पीछे राजनीतिक संरक्षण का संकेत दिया। साथ ही कहा कि वित्तीय शक्ति असमिया लोगों के हाथों से बाहर जा रही है।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पैतृक गांव कोदाई-बांक में मन की बात सुनीं। संगठन मंत्री ने पार्टी कार्यालय में और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चंदनक्यारी के बूथ संख्या 119 इलाके में मन की बात सुनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बीजुपाड़ा के स्मार्ट बैंक्वेट हॉल में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top