CRIME

आठ महिलाओं से छेड़खानी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था

फतेहपुर। जिले में रविवार को पुलिस ने आठ महिलाओं की अश्लील वीडियो व फोटो बनाने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पंद्रह दिन पहले पीड़ित महिलाओं ने युवक की हरकतों से परेशान होकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी मजरे कुसियापुर गांव निवासी फूल कुमार निषाद उर्फ मुखिया पूर्व बीडीसी सदस्य था। बीते 10 अगस्त को आठ महिलाओं ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि फूल कुमार निषाद शौच के लिए जाते समय चोरी छिपे महिलाओं का मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया था, साथ ही फोटो भी खींचे थे। विरोध करने पर वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से छेड़खानी करता था।

युवक की हरकतों से अजीज आकर सभी महिलाओं ने थाने पहुंचकर फूल कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। महिलाओं की पुलिस से शिकायत करने की भनक लगते ही फूल कुमार फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। आज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपित को गांव में ही उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अरविंद मौर्य ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर छेडखानी के लिए विवश करने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की जानकारी पर आज सुबह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top