Bihar

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीएम नीतीश और राज्यपाल बीपी मंडल को माल्यार्पण करते हुए।

पटना, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदम कद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top