Uttrakhand

कांग्रेस एक लाख लोगों को डिजिटल मेम्बरशिप के माध्यम से जोड़ेगी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोशल मीडिया विभाग की टीम।

देहरादून, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप के माध्यम से एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए सोशल मीडिया टीम एक रणनीति के साथ मुहिम चलाएगी।

कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता और उत्तराखण्ड सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश और जिला सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी ने सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको सोशल मीडिया में कांग्रेस पाटी की आवाज मजबूती और निडरता के साथ उठाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे और राहुल गांधी केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार अपनी बातों को रख रहे हैं। हमें भी अपनी आवाज बुलन्द करनी है।

कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग राज्य में डिजिटल मेंबरशिप आरम्भ कर रही है। जिसके माध्यम से एक लाख लोगों का सीधे पार्टी से जोड़ा जायेगा। प्रदेश सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने लोकसभा व उपचुनाव में निडरता के साथ काम किया।

उन्होंने सभी प्रदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सबने डिजिटल मेंबरशिप के माध्यम से अपने-अपने जिला मुख्यालयों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को भी जनता के सामने मजबूती के साथ रखना है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी, महामंत्री याकूब सिद्विकी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई अजय रावत, गिरिराज किशोर, मधुसूदन सन्दरियाल, अंशु सक्सेना, मनोज रावत, अंकित रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुल मोहम्मद, नीरज अग्रवाल, विनय, सुरेश आर्य,सुनील थपलियाल आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top