CRIME

138 कछुआ के साथ अन्तरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

138 कछुआ के साथ अन्तरजनपदीय कछुआ तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । खेतसराय थाना अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर दो वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 138 कछुआ बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई के पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया गया।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 9:45 पर मुखबिर के जरिए सूचना मिली की दो अंतरजनपदीय वन्य जीव तस्कर बोरे में भरकर प्रतिबंधित जीव कलकत्ता लेकर जा रहे थे। सूचना के बाद तत्काल दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँचकर निशानदेही पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उन्होंने अपना नाम राज बहादुर पुत्र बाबू लाल निवासी चतुरी (मऊ) थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, दूसरा छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी बताया।

उनके पास से 6 बोरे में 138 अवैध कछुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राज बहादुर शातिर किस्म का तस्कर है। इसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामला पंजीकृत है तथा छवि लाल के खिलाफ कौशाम्बी, गोरखपुर में मामला पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top