Haryana

गुरुग्राम: भाजपा के बूथ कार्यकर्ता चुनाव में योद्धा बनकर कार्य करते हैं: बिप्लब देब

फोटो नंबर-05: गुरुग्राम प्रवास के पहले दिन नवीन मंडल के बूथों पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब व जिला अध्यक्ष कमल यादव का स्वागत करते लोग।

-कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भी बनेगी भाजपा सरकार

गुरुग्राम, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । दो दिन के गुरुग्राम प्रवास पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता चुनाव में योद्धा बनकर कार्य करते हैं। उनके इसी कौशल की वजह से हम हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं।

बिप्लब देब शनिवार को गुरुग्राम प्रवास के पहले दिन नवीन मंडल के बूथ नंबर 139, डूंडाहेड़ा मंडल के बूथ नंबर 89, 90, 91, 92 और बादशाहपुर मंडल के बूथ नंबर 292 पर पहुंचे। बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान बिप्लब देब ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और हरियाणा की नायब सरकार के जन हितैषी कार्यों एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराया और विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव, प्रदेश लाभार्थी योजना सह संयोजक महेश यादव, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला सचिव पीसी सैनी, जिला मीडिया सह प्रमुख राकेश राणा, प्रवक्ता विपिन यादव, रणजीत सरपंच पूर्व जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, डूंडाहेड़ा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सरपंच, महामंत्री जतिन लोहिया, नीतू झा, शक्तिकेंद्र प्रमुख प्रेमलता, शक्ति केंद्र प्रमुख राकेश वत्स, शक्ति केंद्र प्रमुख एसएन सिन्हा, शक्ति केंद्र प्रमुख सोमनाथ असीजा, शक्ति केंद्र प्रमुख धर्मवीर भारती, अरुण त्यागी, जिले सिंह, करमचंद यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल, उपाध्यक्ष गौरव यादव, पुरुषोत्तम कौशिक, मंडल अध्यक्ष जयवीर यादव, महामंत्री जयपाल राघव व डूंडाहेड़ा और बादशाहपुर गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर आप सभी लोग जुट जाएं। बूथ-बूथ पर कमल खिलाकर तीसरी बार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार बनता है, इसलिए बिना थके और बिना रूके भाजपा की जीत के लिए काम करें।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बिप्लब ने मौजूद ग्रामीणों व अन्य लोगों से कहा कि भाजपा बिना भेदभाव किए सभी समान रूप से सभी का विकास करने वाली पाटी है। हरियाणा के युवाओं का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करके सशक्त बनाने का काम किया है। देब ने लोगों को कांग्रेस की असलियत के बारे में भी बताया।

(Udaipur Kiran) /ïईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top