HimachalPradesh

बिंदल बताएं उन्हें भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के पद से क्‍यों हटाया था : राजेश धर्माणी

राजेश धामारधाी ्््

शिमला, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । तकनीकी शिक्षा एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार काे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के मंत्रिमंडल से हटाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें बिंदल भूल गए हैं कि उन्हें किन परिस्थितियों में भाजपा नेतृत्व ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाया था।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार के संसाधन जुटाने की मुहिम में कर्मचारियों को सरकार के साथ खड़े रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलेगा और समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भली-भांति परिचित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बात कर राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ कर्मचारियों को सभी लाभ जारी करने का आश्वासन दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top