Uttrakhand

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अनसूया प्रसाद भट्ट, रविवार को बालखिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद भट्ट

जोशीमठ, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों में एक वरिष्ठ भाजपा नेता अनसूया प्रसाद भट्ट का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार सायं 4 बजे उन्होंने अपने निवास गोपेश्वर मे अन्तिम सांस ली।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठतम नेता अनसूया प्रसाद भट्ट जिला मुख्यालय गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 1980 मे भाजपा की स्थापना के बाद हुए वर्ष 1984 के विधानसभा चुनाव मे भट्ट ने बद्री केदार विधानसभा से कमल निशान पर चुनाव लड़े थे।

अनसूया प्रसाद भट्ट भाजपा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर रहे। उनके निधन पर पूरे जनपद शोक की लहर है।

उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, रिपुदमन सिंह रावत, विनोद कपरुवाण, रामकृष्ण सिंह रावत, हरक सिंह नेगी, राजेन्द्र डिमरी, रघुबीर बिष्ट व रमेश मैखुरी के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, क्रांति भट्ट, देवेन्द्र रावत, जगदीश पोखरियाल, गोपेश्वर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, जोशीमठ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी लाल साह व ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अनेक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रकाश कपरुवाण / दधिबल यादव

Most Popular

To Top