Uttar Pradesh

गरीब परिवार में जन्मे जीत सिंह खरवार बने एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष

जीत सिंह खरवार

सोनभद्र, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता जीत सिंह खरवार को शासन द्वारा उत्‍तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जीत सिंह खरवार जिले के म्योरपुर ब्लाक के कुशमहा गांव निवासी हैं। इनका जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ है। इनके पिता का नाम हरि प्रसाद है व इनकी माता बसन्ती देवी हैं जो स्वर्गवासी हो गई है।

जीत सिंह खरवार का जन्म अनुसूचित जनजाति परिवार में 10 फरवरी 1982 को हुआ था। इनका मूल निवास ग्राम कुसम्हों पो० गोविन्दपुर, ब्लाक-म्योरपुर तहसील दुद्धी जनपद सोनभद्र है। इनकी शैक्षिक योग्यता इण्टर मीडिएट है। जीत सिंह का जीवन बचपन से ही सामाजिक रहा। ये बाल स्वंयसेवक के रूप में (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ) प्रथम वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त हैं। गरीबों और असहायों की समय-समय पर सहयोग करना, आदिवासी समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इनका मुख्य लक्ष्य रहा है।

जीत सिंह खरवार भाजपा के 2005 में बूथ अध्यक्ष, 2006 में मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, 2009 में जिला मंत्री युवा मोर्चा और 2012 से 2016 तक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनभद्र के पद पर रहे। भाजपा में जिला महामंत्री के पद पर भी रहे हैं। उनकाे उत्‍तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने से जनपद में उनके शुभचिंतकाें द्वारा खुशी जताया है।

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top