HEADLINES

नौ अतिरिक्त न्यायमूर्तियों ने ली स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ

Allahabad High Court

प्रयागराज, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त न्यायमूर्तियों ने शुक्रवार को स्थायी न्यायाधीश पद की शपथ ली।

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित सादे समारोह में शपथ दिलाई। शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारीगण व भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

स्थायी जज की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी, न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंदप्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार, न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल एवं न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top