Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और ट्रेनी डॉक्टर की हत्या काे लेकर निकाली रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और ट्रेनी डॉक्टर की हत्या पर रैली निकाल कर जताया आक्रोश
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और ट्रेनी डॉक्टर की हत्या पर रैली निकाल कर जताया आक्रोश

लखीमपुर खीरी, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में हिन्दू रक्षा समिति ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाल कर आक्रोश जताया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। पूरे देश के साथ ही लखीमपुर खीरी में भी आक्रोश व्याप्त है। इसी आक्रोश को शुक्रवार की शाम 5 बजे जन सैलाब के रूप में देखा गया। लखीमपुर शहर के विभिन्न मार्गों पर हिंदू रक्षा समिति, विश्व हिंदू परिषद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा द्वारा पद यात्रा निकाली गई है। पदयात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद शामिल हुए।

पद यात्रा में सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर ईरा भी शामिल हुई हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिस तरह से हिंदुओं की हत्या हो रही है और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक अब मजबूर हैं उनके हितों की रक्षा की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है, परंतु वह सार्थक कदम नहीं उठा रही। ऐसे में इन हिंदुओं को भारत में संरक्षण देना चाहिए। नगर पालिका

अध्यक्ष डॉ हीरा श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी डॉक्टर बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे पर ममता सरकार का रुख जनता की समझ में नहीं आ रहा है। न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट को आगे आना पड़ा है। यह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए किसी सदमे से काम नहीं है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखीमपुर की जनता भी आवाज उठा रही है। रैली में हिंदू रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या आम जनमानस के लोग शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top