Uttar Pradesh

सदस्यता अभियान को पर्व की तरह लें कार्यकर्ता–सहजानंद राय

भाजपा कार्यशाला

कुशीनगर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । सदस्यता अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं बल्कि संगठन पर्व है। संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा।

वह शुक्रवार को पडरौना के एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में किया था। 2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था। पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ ही हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। हम सब लोग पुनः डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के लिये सदस्यता लक्ष्य दिया गया है।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी द्वारा कुशीनगर जिला को 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिसे शत प्रतिशत हासिल करने के मण्डल स्तर पर टीम बना दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक सभी मण्डलों में कार्यशालाएं आयोजित होगी।31 अगस्त को एक साथ जनपद के सभी बूथों पर कार्यशाला आयोजित कर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

कार्यशाला को राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे और सदस्यता अभियान जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने भी सम्बोधित किया। तथा संचालन सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक हरिशंकर राय ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपाल गुप्ता / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top