Uttar Pradesh

दुष्कर्म के आरोपी मोईद के खिलाफ शहर में लगी होर्डिंग

Mueid hording

लखनऊ, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । रविवार को शहर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता व दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के खिलाफ भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने होर्डिंग लगवायी। श्वेता सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ​अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए लगवायी होर्डिंग में लिखवाया है कि मुईद हैं गलती हो जाती है।

होर्डिंग को देखने वाले जब गौर फरमाते हैं ​तो उस पर आगे लिखा है कि लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं। मुईद है गलती हो जाती है। वहीं शहर के दस नब्बे चौराहा से लेकर वीआईआई इलाको की सड़कों पर यह होर्डिंग लगायी गयी है। जिसे देखने वाला व्यक्ति एक बार जरुर रुक कर पढ़ता है।

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह को साफ सुथरी राजनीति के लिए जाना जाता है। श्वेता सिंह भाजपा अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष है। इससे पद पर आने से पहले उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े तमाम बिन्दुओं पर बेबाकी से अपनी बात रखती रही है। वह लखनऊ पूर्वी विधानसभा से टिकट भी मांग रही थी।

(Udaipur Kiran) / शरद चंद्र बाजपेयी / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top