Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

मौके पर मौजूद लोग

फिरोजाबाद, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । दोस्तों के साथ रविवार को यमुना में नहाने गया किशोर गहराई में जाने की वजह से डूब गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हैं। भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।

शहर के रामनगर हॉस्पिटल वाली गली निवासी अनूप झा (15) पुत्र रविन्द्र झा रविवार को अपने दोस्तों के साथ टीला वाले हनुमानजी मंदिर के सामने स्थित यमुना किनारे नहाने गया था। जहां नहाते समय वह गहराई में चला गया। उसके दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता। बहाव तेज होने के कारण वह बहाव में चला गया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष बसई मुहम्मदपुर पारुल मिश्रा मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्टीमर मंगाकर किशोर की तलाश शुरू करा दी। इधर परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। वह भी यमुना किनारे पहुंच गए। बेटे के डूबने की खबर सुनते ही उसकी मां बेहोश हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका है।

सूचना पर विधायक मनीष असीजा, नायब तहसीलदार सरिता, लेखपाल उमेश राठौर, पार्षद भगवान सिंह झा मौके पर आ गए और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। परिजनों ने बताया कि अनूप कक्षा छह का छात्र है और शहर के एसआरडी स्कूल में पढ़ता है। सीओ सदर अंबरीश कुमार का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़ / राजेश

Most Popular

To Top