Bihar

मुखिया पति हत्याकांड में पाँच आरोपित गिरफ्तार

नालंदा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

नालंदा, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडलीय क्षेत्र में मुखिया पति हत्या काण्ड में शामिल पाँच आरोपिताे को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर अनुमंडल के उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 जुलाई 2024 को शाम 7:00 बजे गिरियक थाना अंतर्गत गिरियक से कतरीसराय जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उच्च विद्यालय आदमपुर के सामने दो स्कार्पियो वाहन में सवार अपराधियों ने बालबीर यादव उर्फ बालो (मुखियापति), पिता सुखदेव यादव, निवासी सतौआ बेलदारी, थाना गिरियक, जिला नालंदा को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी।

मृतक का शव गिरियक थाना पुलिस ने बारसलीगंज थाना क्षेत्र, जिला नवादा से बरामद किया था।मृतक के भाई किशोरी यादव ने 26 जुलाई 2024 को गिरियक थाना में कांड संख्या 270/24 के तहत धारा 140 (1)/103(2)/61/3(5)/111 बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी में 12 अभियुक्तों के नाम दर्ज थे।तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी टीम ने पाँच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है तथा अन्य ज्ञात/अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपिताें में नीतिश कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता- गोरेलाल यादव, निवासी सतौआ, थाना- गिरियक, जिला- नालंदा सुधीर यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता- इन्द्र देव यादव, निवासी सतौआ बेलदारी, थाना- गिरियक, जिला- नालंदा रौशन कुमार उर्फ कस्तुरी, उम्र 35 वर्ष, पिता- महेन्द्र यादव, निवासी राजा कुआ, थाना- बिहार, जिला- नालंदा सुनिल कुमार उर्फ अनिकेत,उम्र 30 वर्ष, पिता- स्व. जगदीश यादव, निवासी छोटकी धनकी, थाना- मानपुर, जिला- नालंदा रोहित कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- कौशलेन्द्र रविदास, निवासी धनकी बिगहा, थाना- मानपुर, जिला- नालंदाआरक्षी उपाधीक्षक ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top