Haryana

प्रदेश में आने वाला कल कांग्रेस का : बृजेंद्र सिंह

मंगलपुर गांव में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए ग्रामीण।

जींद, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाला कल कांग्रेस है। इस बार कांग्रेस, बीजेपी के बीच मुकाबला होगा। जो क्षेत्रीय दल है या कोई गठबंधन प्रदेश में बन रहे हैं वो मुकाबले में नजर नहीं आएंगे। प्रचंड बहुत से कांग्रेस सत्ता में आएगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश से भाजपा सत्ता से जा रही है कांग्रेस सत्ता में आ रही है।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह रविवार को मंगलपुर, सुरबरा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना हलके के गांवों में निरंतर कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है। आज भाजपा सत्ता हाथ से जाती देख तरह-तरह की घोषणाएं करने में लगी है लेकिन अब कोई फायदा नहीं। जब लोगों को रोजगार की जरूरत थी तो नौकरियों से युवाओं को वंचित रखा गया। पोर्टल बना कर हर वर्ग को परेशान कर दिया।

पीपीपी को ठीक करवाने के लिए लोग आज भी चक्कर पर चक्कर कार्यालयों के काट रहे है। अब प्रदेश का मतदाता बदलाव का मन बना चुका है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जजपा के पल्ले इस बार कुछ नहीं है। लोकसभा चुनाव में सभी उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई तो उचाना हलके से मात्र 4200 वोट उनकी पार्टी को मिले। उनकी पार्टी में लोकसभा चुनाव में जो भगदड़ मची थी वो सबके सामने है। जिस पार्टी के विधायक, पदाधिकारी खुश नहीं है उस पार्टी का अस्तित्व ज्यादा नहीं नहीं चलता है। जजपा का आज के दिन प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा है। इस मौके पर राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, रणधीर मंगलपुर, अनूप श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग, राममेहर श्योकंद मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा शर्मा

Most Popular

To Top