Haryana

सोनीपत: पुलिस कर्मचारियों पर हमले के आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

4 Snp- 3    सोनीपत: पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले         गिरफ्तार आरोपी।

सोनीपत, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के थाना सिविल लाइन सोनीपत की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान

पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार

आरोपी जितेन्द्र इंद्रा कॉलोनी, सोनीपत और आसिफ निवासी सांदल कला, सोनीपत के रहने वाले

हैं। तीन अगस्त को सोनू ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि वह

पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर तैनात है। शुक्रवार की रात वह सिपाही देवेन्द्र के

साथ ओल्ड डी.सी. रोड पर गश्त कर रहा था। भगत अस्पताल के पास खुले शराब ठेके को बंद

कराने के बाद, ठेके से थोड़ा आगे जाने पर एक व्यक्ति ने गालियां देना शुरू कर दिया।

वापस आने पर उस व्यक्ति ने सोनू पर पत्थर से हमला किया और उसकी वर्दी फाड़ दी। देवेन्द्र

की मदद करने पर एक अन्य व्यक्ति ने देवेन्द्र पर भी हमला किया।

इस घटना के बाद दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। सहायक

उप निरीक्षक मनोज और उनकी टीम ने जितेन्द्र और आसिफ को गिरफ्तार कर उनसे एक मोबाइल

फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल

भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना शर्मा

Most Popular

To Top