WORLD

नेपाल : इस वर्ष मॉनसून में अब तक डेढ सौ लोगों की मौत, चार हजार परिवार विस्थापित

Nepal Home Ministry

काठमांडू, 03 अगस्त (Udaipur Kiran) । इस साल मानसून शुरू होने से लेकर आज शनिवार तक बाढ़, भूस्खलन और मानसून संबंधी आपदाओं के कारण 150 लोगों की जान गई है। अब तक 149 लोगों के लापता होने की भी खबर है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अबतक 4,000 से अधिक परिवार विस्थापित हुए हैं।

गृहमंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम तक बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी विभिन्न आपदाओं में 150 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक काठमांडू में 3 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह कोशी प्रांत में 25, मधेश प्रांत में 6 और बागमती प्रांत में 29 लोगों की मौत हुई। वहीं गंडकी प्रांत में 42, लुंबिनी प्रांत में 27, कर्णाली प्रांत में 8 और सुदुरपश्चिम प्रांत में 10 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार इन आपदाओं के कारण काठमांडू में 10, कोशी प्रांत में 37, मधेश प्रांत में 10, बागमती प्रांत में 10, गंडकी प्रांत में 34, लुंबिनी प्रांत में 11, कर्णाली प्रांत में 51 और सुदूर पश्चिम प्रांत में 14 लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।

गृह मंत्रालय के आपदा व्यवस्थापन महाशाखा ने बताया है कि इस वर्ष के मॉनसून शुरू होने के बाद अब तक देशभर में 149 लोगों के अब तक लापता होने की जानकारी है। बाढ़ के कारण कुल 384 घर जलमग्न हो गए हैं। 259 घर, 95 शेड, 43 पुल, 2 स्कूल और 2 सरकारी कार्यालय के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान आपदा के कारण 4 हजार 219 परिवार विस्थापित भी हो गए हैं

(Udaipur Kiran) / पंकज दास / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top