HEADLINES

(अपडेट) रीवाः स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबने से महिला समेत पांच की मौत

(अपडेट) रीवाः स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबने से महिला समेत पांच की मौत

– मुख्यमंत्री ने बच्चों की मृत्यु पर व्यक्त किया दु:ख, परिजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश

भोपाल, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर अचानक एक जर्जर मकान की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने चार बच्चों और एक महिला अभिभावक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने से महिला और चार बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

हादसा रीवा जिले के गढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। बारिश की वजह से आज चौथी क्लास तक के बच्चों की आधे घंटे पहले छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे घर जा रहे थे, तभी स्कूल से करीब 20 मीटर की दूरी पर बच्चों पर अचानक एक जर्जर मकान की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने चार बच्चों और महिला अभिभावक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हैं। मृतक तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं और भाई-बहन हैं।

मलबे से निकालकर घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। बच्ची और महिला अभिभावक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने देर शाम जर्जर मकान के मालिक रमेश नामदेव और सतीश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विधायक नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि दीवार जर्जर हालत में थी। दो नामदेव भाइयों की ये दीवार थी। उनके बीच विवाद था कि इसे कौन हटाएगा। स्कूल संचालक और पेरेंट्स इसे गिराने का कह चुके थे। शनिवार को बारिश की वजह से दीवार ढह गई। दीवार जिनकी है, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

इन बच्चों और महिला की हुई मौत

अंशिका गुप्ता (5) पुत्री सुरेंद्र गुप्ता (एलकेजी)मान्या गुप्ता (7) पुत्री वीरेंद्र गुप्ता (दूसरी क्लास)सिद्धार्थ गुप्ता (5) पुत्र वीरेंद्र गुप्ता (एलकेजी)अनुज प्रजापति पुत्र इंद्रपाल प्रजापतिरानी प्रजापति (27) पत्नी इंद्रपाल प्रजापति

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) तोमर / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top