Chhattisgarh

कण -कण में हैं भोलेनाथ का वास- हरिशरण

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कथा कथा सुनते हुए श्रध्दालु।
बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रध्दालुओं को शिवमहापुराण कथा कथा सुनाते हुए पंडित हरिशरण वैष्णव।

-किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संगीतमय शिवमहापुराण कथा जारी

धमतरी, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) । धमतरी शहर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।

कथा वाचक पंडित हरिशरण वैष्णव ने कहा कि, सावन का पवित्र मास भगवान शिव का मास है। इसमें शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। सावन मास में शिव महापुराण कथा का अपना अलग ही महत्व है। श्रद्धा पूर्वक श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव सभी जीवों को तारने वाले है। भगवान भोलेनाथ का वास कण-कण में है। भगवान अपने भक्तों के भाव के भूखे हैं। यही वजह है कि श्रद्धा भाव से अर्पण किए गए एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। शिव महापुराण कथा में हर समस्याओं का समाधान है। इसलिए भक्तों को इसका श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने शिव महिमा प्रसंग पर भक्तों को विस्तारपूर्वक कथा रसपान कराया।

उल्‍लेखनीय है कि बोलबम कांवरिया कल्याण संघ द्वारा सावन मास को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत समिति द्वारा पूरे सावन मास भर शिवमहापुराण कथा का आयोजन इतवारी बाजार स्थित किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया है। संगीतमय शिव महापुराण कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ जुट रही है। कथा का समय दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आयोजित है। इस अवसर पर राजेश नामदेव, उमेश यादव, हितेश अग्रवाल, शिवकुमार बघेल सहित अन्य भक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top