Uttar Pradesh

विश्व की समस्याओं का समाधान हिन्दू चिंतन में ही संभव: मिलिंद परांडे

विश्व की समस्याओं का समाधान हिन्दू चिंतन में ही संभव:मिलिंद परांडे

कानपुर,03 अगस्त (Udaipur Kiran) । विश्व की समस्याओं का समाधान हिन्दू चिंतन में ही संभव है। वर्तमान में राष्ट्र, धर्म व हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियाँ है। उसका समाधान हिन्दू चिंतन से किया जा सकता है। यह बात शनिवार को कानपुर नगर के गोविन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर, श्री मुनि हिन्दू इण्टर कॉलेज में विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कही।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई, वर्ष 2024 में संगठन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस षष्ठीपूर्ति वर्ष समापन कार्यक्रम हेतु बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रान्तभर में हजारों स्थानों पर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम होंगे। 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले इन स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत विहिप की 60 वर्षों की उपलब्धियां, वर्तमान में राष्ट्र, धर्म व हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियाँ तथा उनके निराकरण के सम्बन्ध में चर्चाएं, संगोष्ठियाँ व सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से हम विहिप के कार्यों व हिन्दू जीवन मूल्यों को जन जन तक लेकर जाएंगे।

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र गजेन्द्र ने बैठक में हिन्दू मान्यताओं व परम्पराओं की सात्विकता व पवित्रता सुनिश्चित करने के साथ, मन्दिरों को जागरण, धर्म प्रचार, सेवा व समरसता के केन्द्र बनाने का संकल्प दिलाया गया। कानपुर विहिप के प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि कानपुर प्रान्त के 21 जिलों के 199 प्रखंडों में अभी 2759 समितियां गठित हैं, जिनके अंतर्गत विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, धर्मप्रसार आदि के व्यापक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

बैठक से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे , क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र , प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना , विहिप प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. उमेश पालीवाल , प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय तथा बालिस्टर सिंह , प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने श्रीरामजानकी दरबार का पूजन अर्चन कर बैठक का श्रीगणेश किया।

बैठक में क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल दीक्षित , क्षेत्र दुर्गावाहिनी संयोजिका कल्पना दीदी, केन्द्रीय गौरक्षा प्रमुख वासुदेव पटेल , प्रान्त सह मंत्री अभिनव दीक्षित एवं अवधेश भदौरिया , मातृशक्ति प्रांत संयोजिका सीमा दीदी, सह संयोजिका दुर्गेश दीदी तथा संगीता दीदी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अवनी दीदी, प्रान्त कार्यालय प्रमुख विनोद तोमर , कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , सह कोषाध्यक्ष गौरांग , बजरंग दल प्रांत संयोजक आचार्य अजीतराज, सह संयोजक अमरनाथ , शुभम कौशिक तथा अवधेश शर्मा समेत सम्पूर्ण प्रान्त टोली तथा जिलों से आए हुए कार्यकर्ता भगिनी बन्धु उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top