Assam

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लिया मां कामाख्या से आशीर्वाद

Hariyana cm was in kamakhya temple
Hariyana.cm was in kamakhya temple

गुवाहाटी, 03 अगस्त (Udaipur Kiran) । दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मां कामाख्या का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री सैनी बीती रात को ही गुवाहाटी पहुंचे थे। इज सुबह बरसात के बीच ही वे नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विश्वविख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेते हुए विशेष पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम धीरे-धीरे उन्नति और विकास की ओर बढ़ते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन यहां आते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं। वे भी बहुत सौभाग्यशाली है कि उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया है।

अपने राज्य हरियाणा की जनता तथा राज्य के विकास के लिए उन्होंने मां से प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी और हरियाणा भाजपा के सांगठनिक सचिव फणींद्र नाथ शर्मा उपास्थित थे।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर / अरविन्द राय

Most Popular

To Top