Uttrakhand

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण करते हुए

ऋषिकेश, 03 अगस्त (Udaipur Kiran) । ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंडवाल ने कहा कि सभी समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं, क्योंकि पेड़ भी हमें मां की तरह ही स्नेह, प्रेम की छांव और फल देते हैं। इसके बदले में हमसे कुछ भी नहीं चाहते हैं। ठीक वैसे ही जैसे एक मां संतान से कुछ भी नहीं चाहती है केवल यह चाहती है कि संतान खूब फले-फूले। इसलिए हमें एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी देखरेख करनी चाहिए।

मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि आजकल वर्तमान समय में जो जगह-जगह भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं और अत्यधिक वर्षा और कम वर्षा, अधिक गर्मी, अधिक ठंड जैसी मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। मौसम की इन विकट परिस्थितियों को रोकने में केवल पौधे ही कारगर साबित हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मनोज थापा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, उषा जोशी, सरोज डिमरी, संजीव पाल, रमेश अरोड़ा, संजय ध्यानी, तनु रस्तोगी, रामचंद्र, सुनील शाही, रंजन अंथवाल आदि ने वृक्षारोपण किया।

(Udaipur Kiran) / विक्रम सिंह / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top