Maharashtra

सड़क दुर्घटना में प्राध्यापिका की मौत

मुंबई, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) ।पालघर जिले के विरार इलाके में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने कॉलेज की प्राध्यापिकान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राध्यापिका आत्मजा कासट (45) काम करने के बाद घर जा रही थीं, तभी अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था।

(Udaipur Kiran) / योगेन्द्र सिंह यादव

Most Popular

To Top