Chhattisgarh

सावन की झड़ी से किसानों के चेहरे खिले

धमतरी जिले में खेती-किसानी कार्य तेजी से चल रहा है।

धमतरी, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) ।सावन माह में हो रही लगातार वर्षा से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इससे किसानी कार्य में तेजी आ गई है। वर्षा से बचने लोग छतरी व रेनकोट का सहारा लेते हुए दिखे। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 641 मिमी औसत वर्षा हो गई है।

सावन माह में इस साल हो रही अच्छी वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए है। अच्छी वर्षा से चहूंओर हरियाली बिखर गई है।शुक्रवार सुबह से वर्षा हुई, जो लंबे समय तक जारी रही। सुबह से रात तक हुई रूक-रूककर वर्षा से बचने लोग बरसाती व छतरी लेकर घरों से निकले। जनजीवन प्रभावित रहा। यह वर्षा धान फसल व खेती-किसानी के लिए काफी फायदेमंद है। अल्प वर्षा और अधिक वर्षा के चलते इस साल रोपाई पिछड़ गया है। भारी वर्षा के बाद अब पिछले कुछ दिनों से रूक-रूककर हो रही हल्की वर्षा धान फसल की रोपाई व लेही पद्धति से फसल लेने के लाभप्रद है।

भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक कुल 641 मिमी औसत वर्षा हुई है। धमतरी तहसील में 627 मिमी, कुरूद तहसील में 537 मिमी, मगरलोड तहसील में 504 मिमी, नगरी तहसील में 851 मिमी, भखारा तहसील में 493 मिमी, कुकरेल तहसील में 676 मिमी और बेलरगांव तहसील में 796 मिमी वर्षा हुई है। पूरे जिले में सबसे अधिक वर्षा नगरी तहसील में और सबसे कम वर्षा भखारा तहसील में दर्ज की गई है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top