RAJASTHAN

नगर निगम ग्रेटर में पांच अगस्त को आयोजित किया जायेगा हरियाली तीज महोत्सव

नगर निगम ग्रेटर में पांच अगस्त को आयोजित किया जायेगा हरियाली तीज महोत्सव

जयपुर, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । नगर निगम ग्रेटर की ओर से पांच अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन तीन बजे से मानसरोवर के मुहाना रोड़ के अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जायेगा। गुलाबी शहर के गुलाबी नगरी की गुलाबी लहरिया थीम पर आयोजित इस महोत्सव में सावन की तीज और परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। तीज का झूला, घेवर, तीज की सवारी और पूजन, घूमर के साथ साथ तीज के महत्व को भी महिलाओं को बताया जाएगा।

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष तीज महोत्सव मनाया जाता रहा है राजस्थान की महिलाओं के लिए तीज का विशेष महत्व है। इस बार नगर निगम ग्रेटर शहर की सैकड़ों महिलाओं और विभिन्न महिला संगठनों के साथ फिर तीज उत्सव मनाने जा रहा है। इसमें महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। जिसमें मेहंदी, थाली मेकिंग, बणी ठणी, घेवर बनाने जैसी कई प्रतियोगिता होंगी इसके साथ ही सबसे बड़ा घेवर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जायेगा।

नगर निगम तीज महोत्सव में उपहार के रूप में पेड़ देगा ताकि महिला -शक्ति इस मुहिम में जुड़कर एक करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैंडमेड़ प्रोडक्ट की स्टॉल भी लगाई जाएगी ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में निगम भागीदारी निभा सके। । इस तीज उत्सव में निगम महिलाओं का मुँह मीठा घेवर से करेगा। यह कोई आम घेवर नहीं होगा’ बल्कि वर्ल्ड का सबसे बड़ा घेवर होगा। निगम घेवर के ज़रिए नया विश्व कीर्ति मान बनाने जा रहा है। अनुभवी हलवाई इस कीर्तिमान बनाने वाले घेवर को तैयार करने में लगे हैं। तैयार होने के बाद इसे तीज उत्सव में लोगों को दिखाया और खिलाया जाएगा। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस दौरान वहाँ उपस्थित होगी साथ ही सैकड़ों महिलाएँ भी इस अनूठे रिकॉर्ड की साक्षी बनेगी।

(Udaipur Kiran) / संदीप

Most Popular

To Top