Haryana

झज्जर: विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ महिला व पुरुष पहलवानों का चयन

चयन ट्रायल के लिए कुश्ती मुकाबले की शुरुआत करवाते राजपाल शर्मा, राकेश कोच व दिनेश शेखावत।

-शुक्रवार को संपन्न हुआ १७ वर्ष आयु वर्ग की पहलवानों का चयन

झज्जर, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । जॉर्डन के शहर अम्मान में 19 से 25 अगस्त तक होने वाली विश्व स्तरीय फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला व पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारत की 17 वर्ष आयु वर्ग के पहलवानों की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 स्थित मॉडर्न स्कूल में संपन्न हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों का चयन हुआ। पुरुष व महिला वर्ग में 10-10 भार वर्गों के खिलाड़ी चुने गए।

चयन ट्रायल के मौके पर हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल अध्यक्ष राजपाल शर्मा व दिनेश शेखावत समेत कई पदाधिकारी व कोच मौजूद रहे। अंडर-17 ग्रीको रोमन टीम के 45 किलोग्राम में बेलगांव के केदार अशोक कांबले, 48 किलोग्राम में झारखंड के विकास कछप, 51 किलो में पुणे के साईंनाथ, 55 किलो में मुंबई के समर्थ गजानन, 60 किलो में रोहतक हरियाणा के पहलवान गौरव का चयन किया गया। इसी प्रकार 65 किलोग्राम में रोहतक के अनुज, 71 किलो में रोहतक के सचिन कुमार, 80 किलो में रोहतक के निशांत फोगाट, 92 किलो में नरेला दिल्ली के लक्की और 110 किलो में दिल्ली के पहलवान जयबीर सिंह को चुना गया।

अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 45 किलोग्राम में बैभलपुर के शिवम, 48 किलो मेें जींद के हर्ष (हरियाणा), 51 किलो में योगेश्वर दत्त अखाड़ा सोनीपत के कार्तिक (दिल्ली), 55 किलो में जेएसडब्ल्यू अखाड़ा के जयबीर सिंह (उत्तर प्रदेश), 60 किलो में हवा सिंह अखाड़ा हिसार के सितेंद्र सिंह (हरियाणा), 65 किलो में छत्रसाल स्टेडियम के सागर (दिल्ली), 71 किलो में जयबीर अखाड़ा बुपनियां के निशांत (दिल्ली), 80 किलो में मुजफ्फरनगर के विवेक (यूपी), 92 किलो में आरएस मलिक पटियाला के सन्नी (दिल्ली) और 110 किलो में छत्तीसगढ़ के जसपूरण सिंह का चयन किया गया।

महिलाओं की 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम के लिए भी पहलवानों का चयन हुआ। इसमें 40 किलोग्राम में फतेहाबाद की राजबाला (हरियाणा), 43 किलो में पवनपुत्र गुरुग्राम की आदिति (दिल्ली), 46 किलो में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) की श्रुतिका शिवाजी पाटिल, 53 किलो में छोटूराम स्टेडियम की मुस्कान, 57 किलो में कृष्ण अखाड़ा खरखोदा की नेहा, 61 किलो में सुशील कुमार कुश्ती अकादमी हिसार की रंजीता (हरियाणा), 65 किलो में इसी अखाड़े की पुलकित (हरियाणा), 69 किलो में कुलदीप मलिक अकादमी की काजल (हरियाणा) और 73 किलो में जयभगवान अखाड़ा सनसिटी रोहतक की मानसी लाठर (हरियाणा) का चयन किया गया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top